Doordrishti News Logo

भाई-भाभी ने फर्जी अंगूठे और हस्ताक्षर से उठाया 10 लाख का लोन

डाक से लोन के कागज पहुंचने पर चला पता, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाई-भाभी ने फर्जी अंगूठे और हस्ताक्षर से उठाया 10 लाख का लोन। प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में सगे भाई-भाभी के खिलाफ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने थाने में भाई- भाभी के खिलाफ धोखे से बैंक खाता खोलकर 10 लाख से ज्यादा का लोन हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है है।

पुलिस के अनुसार बालोतरा जिले के डोली पचपदरा निवासी हड़मानराम पुत्र स्व. सुरजाराम ने कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि वह जालोर में कैटर्स का काम करता है। उसके पिता के निधन के बाद घर के दस्तावेज उसके भाई के पास ही थे। आरोप है कि 11 मई 2026 को उसके सगे भाई गोपाल उर्फ गोपाराम और उसकी पत्नी कमला व सोहनराम ने मिलकर साजिश रची। इन लोगों ने बॉम्बे मोटर्स चौराहा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी तरीके से खाता खुलवाया और पीरामल फाइनेंस से 10,33,805 रुपए का लोन पास करवा लिया।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से हड़कंप बाल-बाल बचे अभिनेता

पीडि़त हड़मानराम का कहना है कि जब यह लोन उठाया गया, तब न तो वह और न ही उसकी बुजुर्ग मां बैंक या फाइनेंस कंपनी गई थी। पीडि़त का आरोप है कि भाई-भाभी ने उसकी मां के अंगूठे के फर्जी निशान लगवाए और भाभी कमला के मोबाइल नंबर दर्ज करवा दिए। यहां तक कि भाई के भी फर्जी हस्ताक्षर कर उसे इस लोन में को- बोरोवर बना दिया गया।
डाक से पहुंचे लोन के कागज

हाल ही में जब पीडि़त के गांव स्थित घर पर डाक के जरिए लोन और बैंक के डॉक्यूमेंट पहुंचे, तब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीडि़त ने जब अपने परिवार के अन्य सदस्यों और गांव के पंचों को इकट्ठा कर आरोपियों को समझाया कि पैसे जमा करवाकर मामला यहीं रफा-दफा कर लें,तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया और कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस पर पीडि़त थाने पहुंचा और रिपोर्ट दी,लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में कोर्ट में परिवाद पेश किया गया।