Doordrishti News Logo

त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

झंवर पुलिस ने चलाया जन जागृति कार्यक्रम

जोधपुर,कमिश्ररेट की झंवर पुलिस ने रविवार को थाना और चौकी में सीएलजी बैठक की। इसमें झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार, पुलिस चौकी धवा के उप निरीक्षक ओपाराम विश्नोई, बीट प्रभारी बाबूराम मेघवाल, दलाराम चौधरी, विरेन्द्र प्रताप ,कॉन्स्टेबल की मौजूदगी रही।

झंवर थानाधिकारी मनोजकुमार परिहार ने ग्राम रक्षक,सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्रों से वार्ता की।बैठक में धवा उपसरपंच प्रहलादराम बोला, भलाराम गोदारा और अन्य ग्रामीण बंधु उपस्थित थे।

झंवर थाना अधिकारी मनोज कुमार ने दोनों समुदाय के लोगों से शान्ति और सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने और अपराध को कम करने और रोकथाम के लिए कहा। उन्होंने आपसी वाद विवाद से दूर रहने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि होली त्योहार के गेर, ढूंढ अभी चल रहे हैं और रमजान त्योहार का महीना भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी समुदाय के लोगों से सीधे संवाद से अपील करता हूं, की शांति सौहार्द भाईचारा कायम रखे।

युवा नशें से रहे दूर

थानाधिकारी परिहार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखें। नशा बेचने वाला भी अपराधी और खरीदने वाला भी अपराधी होता है। इसलिए अपने आसपास युवाओं को सतर्क करें की कोई भी नशे की सामग्री जैसे अफीम ड्रग बेचना ओर खरीदना बराबर का जुर्म है। जुर्म करने से युवाओं को बचाएं आस पास के लोगो को सतर्क करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026

जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

August 3, 2026

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

August 3, 2026