Doordrishti News Logo

जोधपुर की पुलिस यूनिवर्सिटी राज्य की पहली फारेंसिक स्टडी बनेगी, प्रक्रिया आरंभ

जोधपुर, सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी में राजस्थान का पहला फॉरेंसिक स्टडी इंस्टीट्यूट बनेगा। इसके लिए विवि परिसर में ही 15 एकड़ जमीन दी जाएगी। विवि की ओर से इसके लिए औपचारिकता पूरी कर ली गई है। जेडीए में फाइल प्रक्रियाधीन है। दरअसल गुजरात की नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से यह इंस्टीट्यूट खोला जा रहा है।

बजट के बाद घोषणा, पहले मिल चुकी थी मंजूरी

इसकी सैद्धांतिक मंजूरी राज्य सरकार से पूर्व में मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने बजट के बाद इसकी घोषणा की। सरकार के निर्देश पर पुलिस विवि परिसर में जमीन देने पर सहमति बन चुकी है। करीब 15 एकड़ जमीन इंस्टीट्यूट के लिए आवंटित की जाएगी। पुलिस यूनिवर्सिटी में शुरू होने वाले सेंटर का सारा खर्चा फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से ही उठाया जाएगा। इंस्टीट्यूट में स्टडी के लिए सारा फंड,शिक्षक, कर्मचारी यूनिवर्सिटी लगाएगी। प्रारंभिक स्तर पर 2 कोर्स खोले जाने हैं।

अपराधियों को पकड़ऩे में पहली जरूरत फारेंसिक लैब की

अपराध होने के बाद अपराधियों को पकड़ऩे में अधिक भूमिका फॉरेंसिक सबूत जुटाने की होती है। ऐसे में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की आवश्यकता रहती है, लेकिन जिस गति से अपराध बढ़ रहे हैं, उसके अनुपात में एक्सपर्ट नहीं हैं। ऐसे में अपराधियों को पकड़ऩे में भी काफी परेशानियां आती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026

जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

August 3, 2026

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

August 3, 2026