Doordrishti News Logo

रहवासीय मकान पर पुलिस की रेड, अफीम और अफीम का दूध बरामद

इलेक्ट्रीक कांटा एवं 26 हजार रूपए भी बरामद

जोधपुर, शहर की बनाड़ पुलिस ने शिव कॉलोनी शिकारगढ़ में एक रहवासीय मकान पर रेड दी। घर की तलाशी में पुलिस ने अफीम, अफीम का दूध, इलेक्ट्रीक कांटे के साथ 26 हजार से ज्यादा रूपए भी बरामद किए। एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि शिव कॉलोनी शिकारगढ़ में रहने वाला श्रवणराम पुत्र भानाराम विश्रोई के घर की तलाशी ली जाए तो बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिल सकता है। इस पर पुलिस की एक टीम ने उसके मकान पर रेड दी। पुलिस ने घर की तलाशी में 1 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम, 25 ग्राम अफीम का दूध, इलैक्ट्रीक कांटे के साथ ही 26600 रूपए भी बरामद किए। इस पर पुलिस ने मूलत: जालेची आयचा डांगियावास हाल शिव कॉलोनी शिकारगढ़ के श्रवणराम पुत्र भानाराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: