Doordrishti News Logo

होलिका दहन गुरूवार को: बाजार हुए रंगों से गुलजार, सज गई रंगों गुलाल की दुकानें

जोधपुर, शहर में होली पर्व की धूम अब देखने को मिलने लगी है। गुरूवार को होलिका दहन शुभ मुहूर्त में होगा। बाजारों में रंगों गुलाल सज गए हैं। दुकानों पर रंगों गुलाल की खरीद के लिए लोग उमड़ऩे लगे हैं। शुक्रवार को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। होली को इस बार लोगों में काफी उत्साह छाया हुआ है। इस बार होली का पर्व दो साल बाद मनाया जाएगा। कोरोना के चलते होली और अन्य कई त्योहार फीके ही रहे थे।

जोधपुर के मंदिर हों या फिर बाजार। हर जगह चटख रंग नजर आ रहे हैं। कोरोना काल में दो साल तक लोग रंगों से दूर रहे। इस बार रंगों ने शहर के कोने कोने पर अपनी धाक जमा ली है। इस बार शहरवासी भी होली के त्योहार को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

होलिका दहन गुरूवार को: बाजार हुए रंगों से गुलजार, सज गई रंगों गुलाल की दुकानें

दो साल पहले लगा था लॉकडाउन

साल 2020 पर होली के बाद लॉक डाउन लग गया था। फिर लंबा समय कोरोना के साये में गुजारा। इस बार हर कोई इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाने को आतुर है। शहर भर में होली को लेकर हर कहीं इवेंट की धूम भी है। होलिका दहन पर शहर में कई संस्थाओं ने इवेंट रखे हैं। धुलंडी के दिन भी इवेंट की भरमार है। लोग शहर के बड़े आयोजनों में परिवार के साथ टिकट बुक करवा कर वहीं होली खेलने का लुत्फ उठाने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। इवेंट प्लानर भी गुलाल,फूलों के अलावा फोम आदि से होली खिलाने जा रहे हैं।

स्पेशल होली केक काटा जाएगा

इधर होली से पहले पार्टी का चलन भी बढ़ गया है। डिफेंस एरिया में होली की छुट्टी पर जाने वाले स्पेशल होली पार्टी रख केक काटकर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। वे विशेष रुप से होली केक की डिमांड कर रहे हैं। इस पर बेकरी में भी होली के रंगों को ध्यान में रखते हुए रंगीन केक डिजाइन किए हैं। एक बेकरी संचालक ने बताया कि डिफेंस एरिया में होली पर केक की डिमांड बढ़ जाती है। छुट्टी पर जाने से पहले कई परिवार पार्टी सेलीब्रेट कर केक काटते हैं। इसलिए उनके लिए विशेष रंगीन केक डिजाइन किए गए हैं। जो काफी डिमांड में भी हैं।

रंगों गुलाल खरीदने के लिए काफी उत्साह

गत दो साल में त्योहार पर कुछ बिक्री नहीं हुई। इस बार लोगों में उत्साह ज्यादा है। इवेंट भी फिर से होने पर बड़ी क्वांटिटी में गुलाल की डिमांड बढ़ गई है। गुलाल के अलावा होली के रंगों की भी खरीदारी बढ़ गई है। हालांकि इस बार दामों में आगे से ही तेजी है लेकिन फिर भी लोगों में उत्साह जबरदस्त है। इधर बच्चों में पिचकारी मुखौटा आदि चीजें खरीदने का उत्साह भी नजर आ रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026