Doordrishti News Logo

दाण्डी मार्च दिवस पर सांकेतिक दाण्डी मार्च आज

जोधपुर, आजादी के अमृत महोत्सव की आयोजन की श्रृंखला में महात्मा गांधी दर्शन समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को दाण्डी मार्च दिवस मनाया जायेगा।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार,12 मार्च को प्रातः 9 बजे जालोरी गेट से राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय तक  सांकेतिक दाण्डी मार्च आयोजित की जायेगी। जिसमें स्काउंट व गाइड व एनसीसी, एनएसएस तथा नेहरू युवा केन्द्र से सम्पर्क एवं समन्वय रखते हुए ‘‘विश्व शांति की ओर बढते कदम’’ के अंतर्गत पदयात्रा संचालित की जायेगी। जिला कलक्टर ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी भल्लुराम खीचड़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने आयोजन से संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर वांछित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: