Doordrishti News Logo

बस में मां को बिठाकर पैदल लौट रही बेटी को ट्रक ने कुचला, मौत

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती 12 मील केरू के पास में सड़क हादसे में सोमवार की रात को एक युवती की मौत हो गई। उसे पैदल जाते समय किसी ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां को एक बस में बैठाने के बाद घर लौट रही थी।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा। इस बारे में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजीव गांधी नगर थाने के हैड कांस्टेबल नींबसिंह ने बताया कि 12 मील केरू निवासी लिखमाराम पुत्र तुलछाराम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके भाई पुखराज की पत्नी 35 साल की अचकी सोमवार रात को अपनी मां को बस में बिठाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी।

वह 12 मील केरू के पास बस स्टेण्ड पर गई थी। जहां अपनी मां को बस में बिठाने के बाद पैदल लौट रही थी। तब एक ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए अचकी को कुचल दिया। जिससे की उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हैडकांस्टेबल नींबसिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: