Doordrishti News Logo

30 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी उत्तरप्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार

  • दोस्ती में दगा
  • चार साल से पुलिस कर रही थी तलाश, अब आया पकड़ में

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा पुलिस थाने में दर्ज साल 2018 के एक धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उस पर दोस्त अथवा अपने एक परिचित के साथ 30 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ उसे तीन दिन की अभिरक्षा में लिया है। गहन पूछताछ की जा रही है।

सरदारपुरा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सिद्धार्थ सिंह की तरफ 28 नवंबर 18 को एक धोखाधड़ी का केस उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर के गौतम बुद्ध नगर निवासी जमील अहमद पुत्र हाजी अब्दूल हाफिज के खिलाफ दर्ज करवाया था। उसके अनुसार जमील अहमद प्रोपर्टी का कारोबार करने के साथ उसका मित्र एवं परिचित था। एक दिन उसने 30 लाख रूपयों की आवश्यकता जताई थी। तब उसे 20 अप्रेल एवं 25 अप्रेल 18 को 15-15 लाख रूपए दो बार में उधार दिए गए थे। उसने अपनी आर्थिक हालत खराब बताई थी। यह रूपए उसने 30 मई 18 तक लौटने थे। इसके बदले में उसने दो चेक नोएडा में बैंक ऑफ इंडिया के दिए थे।

तय समय बाद चेकों को बैंक में लगाया तो वे अनादरित हो गए। पता लगा कि खाता बंद कर दिया गया है। खुद के साथ धोखाधड़ी पर सिद्धार्थसिंह की तरफ से सरदारपुरा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट जमील अहमद के खिलाफ दी गई। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि प्रकरण की जांच एसआई भरतलाल मीणा की तरफ से की गई।

आरोपी पिछले चार साल से फरार चला आ रहा था। पुलिस उसे पकड़ऩे जाती तो वह अपना स्थान बदल दे देता था। इस पर मुखबिरी सूचना मिली कि वह नोएडा में है। तब पुलिस की टीम एसआई भरतलाल के साथ कांस्टेबल राजाराम डूडी एवं जोगेंद्र के साथ वहां भेजी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अब जोधपुर लाई है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026