Doordrishti News Logo

147 कार्टन अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार 147 कार्टन अवैध शराब बरामद किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जिला ग्रामीण पुलिस अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस थाना बोरून्दा में थानाधिकारी हुकम गिरी ने तस्कर जंगलायत के पास न्यू कॉलोनी बोरून्दा निवासी सुनील पुत्र भंवरलाल कलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने मुखबिरी सूचना पर उसके एक ठिकाने पर रेड देकर यह शराब बरामद की। पुलिस की टीम में एएसआई हराराम, कांस्टेबल पूरणदान, दिनेश, हरसुखराम, कमल किशोर, छोटूराम, सुभाष, अमरचंद एवं गणेशराम की भूमिका अहम रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: