Doordrishti News Logo

यूक्रेन में फंसे राजस्थान के छात्रों के लिए शेखावत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत हर संकट का समाधान करने में सक्षम, घबराएं नहीं

जयपुर/जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूक्रेन में फंसे राजस्थान के छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 7026573333 जारी किया है।

शुक्रवार शाम ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हमारे राजस्थान के छात्रों तथा उनके परिजनों की हरसंभव सहायता के लिए हम सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि संपर्क, सूचना और सहायता के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत हर संकट का समाधान करने में सक्षम है। घबराएं नहीं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: