सूर्यनगरी एक्सप्रेस में बिगड़ी तबीयत, आखिर चली गई जान
जोधपुर, शहर से मुंबई जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे जोधपुर निवासी एक व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो गई। अपनी पत्नी के साथ जोधपुर से मुंबई जा रहे इस वयक्ति का आबू रोड से ट्रेन के निकलते ही तबीयत खराब हो गई। पालनपुर पहुंचने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
पुलिस के अनुसार शहर के 53 वर्षीय नरेन्द्र जैन अपनी पत्नी पद्मा के साथ सूर्यनगरी एक्सप्रेस में जोधपुर से मुंबई जा रहे थे। आबूरोड से ट्रेन के रवाना होते ही नरेन्द्र जैन को उल्टियां होनी शुरू हो गई और तबीयत गड़बड़ा गई। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने गार्ड के माध्यम से पालनपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना भेजी। रात एक बजे ट्रेन के पालनपुर पहुंचने पर वहां पहले से एक एम्बुलेंस तैयार मिली। जैन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ट्रेन चार घंटे पालनपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

