Doordrishti News Logo

साइबर क्राइम

पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल के खाते से शातिर ने उड़ाए 50 हजार
पुलिस ने 35 हजार रिफंड करवाए

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल को किसी शातिर ने उसके दोस्त का परिचिति बताकर खाते में रूपए डालने का झांसा देकर 50 हजार की रकम साफ कर दी। खाते से रूपए निकलने का मैसेज आने पर ठगी का पता लगा। पीडि़त कांस्टेबल ने रातानाडा थाने में अब इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 हजार रूपए खाते में रिफंड भी करवा दिए।

राताानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: अलवर जिले के मालखेड़ा हाल रातानाडा रिजर्व पुलिस लाइन के कांस्टेबल अंकित कुमार जांगिड़ की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 3 फरवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आया कि वह उसके दोस्त हुकमसिंह का परिचित बोल रहा हूं। वह उसके खाते में रूपए ट्रांसफर करना चाहता है। इस पर झांसे में आने पर शातिर ने फोन-पे का एक लिंक भेजा। जिस लिंक पर क्लिक करने पर उसके खाते से दो बार में 50 हजार रूपए की रकम निकल गई।

शातिर ने 25- 25 हजार के दो बार में रूपए निकाले। खाते से रकम निकलने पर मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता लगा। अब रातानाडा पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी समय पर मिलने पर पीडि़त के खाते में 35 हजार रूपए रिफंड भी करवा दिए गए। साइबर पोर्टल पर फोन-पे अधिकारियों से संपर्क कर रकम का रिफंड करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026

सरकारी जॉब दिलवाने का लालच देकर 50 हजार की ठगी

September 22, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारी गंभीर घायल

September 22, 2026

चित्र प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग,मीरा झाला ने बहाई भजनों की सरिता

September 22, 2026

6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026