Doordrishti News Logo

शहर में 2 फरवरी को नही आएगा पानी

प्रस्तावित 70 दिनों की इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण करने को सप्लाई बंद

जोधपुर, आगामी दिनों में प्रस्तावित 70 दिनों की इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 1 फरवरी को रात 8 बजे से 2 फरवरी की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 1 फरवरी की रात्रि 12 बजे से 2 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं तखत सागर फिल्टर हाउस तथा 3 फरवरी को प्रातः 8 बजे से 4 फरवरी को प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रो में जलापूर्ति बन्द रहेगी। जिसके कारण शहर के सभी क्षेत्रों में 2 फरवरी को जलापूर्ति बाधित रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि 2 फरवरी को होने वाली जलआपूर्ति 3 को तथा 3 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 4 फरवरी को की जाएगी। इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जावेगी। झालामण्ड फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 3 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 4 को एवं 4 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 5 फरवरी को होगी।

कायलाना पम्प हाउस संबंधित क्षेत्र

जोधपुर शहर के परकोटा का भीतरी क्षेत्र, समस्त प्रताप नगर जल वितरण क्षेत्र, सूरसागर व कबीर नगर, मसुरिया, सरदारपुरा, नागोरी गेट के बाहर का क्षेत्र, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था इत्यादी स्थान।

चौपासनी फिल्टर हाउस, तखत सागर फिल्टर हाउस एवं झालामण्ड फिल्टर हाउस से संबंधित क्षेत्र ज्यूडिश्यिल एकेडमी हाईकोर्ट, सांगरिया फाटा क्षेत्र, जाटों की ढाणी के उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र, रिको कृष्णा नगर, करणी नगर, मीरा नगर, झालामण्ड के आस-पास आदि, कुडी भगतासनी सैक्टर 1 से 9 से संबधित क्षेत्र, पृथ्वीराज नगर, जनता काॅलोनी, मधुबन सरस्वती नगर, गंगा विहार, केके काॅलोनी,भगत की कोठी, रातानाडा पम्पिग स्टेश्न से जलापूर्ति होने वाले सभी क्षेत्र, पंचवटी काॅलोनी, राईकाबाग, सर्किट हाउस, गणेशपुरा, ईस्ट एवं वेस्ट पटेल काॅलोनी, सुभाष चौक, कृष्ण मन्दिर क्षेत्र, एयरफाॅर्स क्षेत्र, गोल्फकोर्स, सेन्ट्रल स्कूल स्कीम, अभयगढ, सरदार क्लब, शिव मंदिर एसआर, कमला नेहरू नगर जीएस आर, सुथला जीएसआर से संबधित क्षेत्र, कमला नेहरू नगर सैक्टर ए,बी,सी,डी, एवं विस्तार ,डिफेंस काॅलोनी, चांदणा भाखर, ज्योति नगर, राजीव गांधी काॅलोनी, सुथला, ज्वाला विहार, हिंगलाज नगर, डीआईजी फिरोजखां काॅलोनी, जोशी काॅलोनी, शिव काॅलोनी, हुडको क्वार्टर, गुरों का तालाब का कुछ क्षेत्र आदि, चौपासनी फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र, महावीर पुरम, शिक्षक काॅलोनी, पठानकोट, विजय नगर आदि क्षेत्र, चौपासनी हाउसिग बोर्ड समस्त सैक्टर 1-25, देवनगर,भटटी की बावडी, देवनगर चौकी से संबधित क्षेत्र, शास्त्री नगर समस्त सेक्टर, न्यू पाॅवर हाउस रोड, हैवी इण्डस्ट्रीयल एरिया,हड्डी मिल, मिल्कमैन काॅलोनी, सुभाष नगर, खेमे का कुआं, बासनी द्वितीय फेस, पालरोड के आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र, डीपीएस चौराहा,कनिष्का,आशापूर्णा, एम्स रोड काॅलोनियां रतन नगर, रूपरजत, रविनगर, कृष्णा नगर, एसआर से जुडी काॅलोनियां, वैष्णव नगर, शंकर नगर, पीएफ आफिस के पास का क्षेत्र।

सुरपुरा फिल्टर हाउस संबंधित क्षेत्र

इन्द्रा काॅलोनी, पोलोप्रथम एवं द्वितीय, धर्मनारायणजी का हत्था, मीरासी काॅलोनी, राममौहल्ला, नागौरीगेट, रामबाग, खेतानाडी, महामन्दिर, मानसागर, बीजेएस समस्त क्षेत्र, गांधीपुरा, मानजी का हत्था, पावटा ए, बी,सी रोड, महावीर नगर, गुलजार नगर, शक्ति नगर, शिवशक्ति नगर, महादेव नगर, परिहार नगर, भदवासिया,सांसीबस्ती, उदयमन्दिर हरिजनबस्ती, कागा क्षेत्र, मदेरणा काॅलोनी, रामसागर, राजीवगांधी काॅलोनी, गांधी नगर, शिवसागर, माता का थान समस्त क्षेत्र, अशोक काॅलोनी, भाखरबाडा, लालसागर क्षेत्र, 8 मील, नागौरीबेरा, मण्डोर क्षेत्र, मगरा पूंजला क्षेत्र, पहाडगंज प्रथम एवं द्वितीय, सुखालाबेरा, पदालाबेरा, दिलीपनगर, नान्दडी, डिगाडी क्षेत्र, शिकारगढ क्षेत्र, उगमजी का बंगला, मोहनपुरा, अजीतकाॅलोनी, सेनापति भवन क्षेत्र, भास्कर चौराहा, सेन्ट्रल जेल क्षेत्र इत्यादि।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026