Doordrishti News Logo

ज्वैलर दो घंटे के लिए बाजार गया, दिनदहाड़े दुकान में घुसा नकबजन

  • एक दुकान में गया, दो बाइक पर खड़े रहे
  • सीसी टीवी फुटेज से तलाश

जोधपुर, शहर के शिकागरढ़ मिनी मार्केट में एक ज्वैलर दुकान को लॉक कर बाजार गया। दो घंटे बाद लौटा तब एक युवक दुकान से भागते नजर आया। वह अपने दो साथियों संग बाइक पर बैठकर भाग गया। दुकान से सोने चांदी के कुछ जेवरात चुरा ले गया। पुलिस अब फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना 29 जनवरी दिन में हुई थी। संभवत: पुलिस इसका जल्द खुलासा कर सकती है।

एयरपोर्ट पुलिस थाने के एएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि शिकारगढ़ स्थित कन्हैया नगर के रहने वाले विक्रम सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान शिकारगढ़ मिनी मार्केट में है। 29 जनवरी की दोपहर साढ़े 12 बजे वह घोड़ों का चौक गया था। दुकान पर कांच के गेट को बंद कर गया था। वह वापिस सवा दो बजे के आस पास लौटा। तब एक युवक दुकान से बाहर भागते नजर आया। युवक अपने साथियों संग बाइक पर बैठकर भाग निकला। एएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि दुकान का कांच का गेट संभवत: किसी वस्तु से खोलकर शातिर अंदर घुसा था। दुकान से सौ रूपए, चांदी के कुछ आइटम आदि चुरा ले गए हैं। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026