इंटरनेट पर बच्चों की पोर्न डालने एक और मामला आया सामने
जोधपुर, इंटरनेट के जरिए बच्चों की पोर्न साइट बनाकर फिल्में अपलोड करने वाले प्रकरण पर अब एक और केस सामने आया है। पहले चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने मेें ऐसा मामला सामने आने पर केस दर्ज करते हुए पोर्न साइट डालने वाले को गिरफ्तार किया गया था। अब सूरसागर थाने में भी ऐसा केस सामने आया है। आईपी एड्रेस से अब उस शख्स की तलाश में पुलिस जुटी है। सूरसागर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि पूर्व में ऐसा मामला सामने आया था। अब आईपी एड्रेस से एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल वह शख्स नामजद नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बच्चों की पोर्न फिल्में इंटरनेट के जरिए डाउनलोड करने वालों के खिलाफ दिल्ली की साइबर सैल की तरफ से राजस्थान एसओजी, एटीएस को जानकारी उपलब्ध करवाई गई थी। बाद में एसओजी एटीएस राजस्थान ने पुलिस आयुक्तालय पश्चिम को परिवाद भेज कर केस दर्ज करने के साथ कार्रवाई को कहा था। सूरसागर थाना क्षेत्र में एक शख्स का आईपी एड्रेस से अब तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

