महिला के हाथ से मोबाइल झपटा, बदमाश की तलाश
जोधपुर, शहर के सूरसागर रोड पर पैदल जा रही महिला के हाथ से एक बदमाश मोबाइल झपट कर ले गया। महिला के पुत्र ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि रामदेव किराणा स्टोर के पीछे कबीर नगर निवासी तारिक खान पुत्र सरदार अली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी अपने किसी काम से सूरसागर रोड से निकल रही थी। वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। तब पीछे से एक बाइक पर आए बदमाश ने हाथ पर झपटा मारकर मोबाइल लूट कर ले गया। पुलिस ने बताया कि घटना में अब बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एरिया के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

