जेडीए जेइएन को एनीडेस्क एप डाउन लोड करवा कर शातिर ने खाते से निकाले 2.59 लाख
साइबर क्राइम
जोधपुर,जेडीए के जेइएन को किसी शातिर ने एनीडेस्क एप डाउनलोड करवा सैलेरी खाते से 2.59 लाख की नगदी उड़ा ली। रमक साफ होने का मैसेज मिलने पर उन्होंने बैंक से भी संपर्क साधा मगर ठगी का शिकार होने पर उन्होंने अब कुड़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 में रहने वाले महेश कुमार पुत्र मनोहरलाल जेडीए में कनिष्ठ अभियंता पद पर कार्यरत है।
उनका एक बैंक एकाउंट एसबीआई में है। एकाउंट में सैलेरी चढ़ती रहती है। 23 जनवरी को उन्होंने यूनो एप को सैलेरी अकाउंट के लिए लोड किया था। मगर एप डाउनलोड नहीं होने पर कस्टमर केयर पर बात की। इस पर बाद में उन्हें बताया गया कि एनीडेस्क एप को डाउनलोड किया जाए। इस पर शातिर ने बाद में उनसे एनीडेस्क एप को डाउनलोड करवाया। बाद में उनके पास में निजी नंबरों से फोन आने लगे। इस पर शातिरों ने उनके सैलेरी अकाउंट से 2.59 लाख रूपए की नगदी साफ कर दी। इस बारे में उन्होंने बैंक में भी पता किया तो मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। इस पर वे शुक्रवार को कुड़ी थाने पहुंचे और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

