Doordrishti News Logo

सांसद दीयाकुमारी ने गोटन में झंडी दिखा रवाना किया सालासर एक्सप्रेस को

जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट का गोटन ठहराव शुरू

जोधपुर, राजसमन्द सांसद दीया कुमारी ने शनिवार को गोटन रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस को प्रथम ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के गोटन रेलवे स्टेशन पर आयोजित औपचारिक समारोह में सांसद दीयाकुमारी ने गाड़ी संख्या 22422 सालासर एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि हमेशा जनता की मांग के अनुरूप काम करते हैं तथा सालासर एक्सप्रेस सहित कुछ और गाड़ियों के ठहराव की मांग पर वह रेलमंत्री से मिली तथा उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी। उन्होंने इस पर रेलवे अधिकारियों का भी आभार जताया। सांसद ने कहा कि जनास्था के केंद्र रेण रेलवे स्टेशन पर भी अनेक यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

प्रारम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सांसद दीयाकुमारी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा मण्डल पर रेल दोहरीकरण,विद्युतीकरण एवं रेण रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध करवाई गई यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डाला। राजकुमार जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सांसद दीयाकुमारी ने गोटन में झंडी दिखा रवाना किया सालासर एक्सप्रेस को
स्थानीय नेताओं ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में मेड़ता पूर्व विधायक सुखराम नेतड़िया,मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी,पंचायत समिति सदस्य अर्जुन राम कासनिया,ऋषभ राठी,जगदीश सिखवाल,रियांबड़ी प्रधान मदन गौरा व अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

अधिकारियों का भी किया सम्मान

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने सांसद दीया कुमारी,डीआरएम गीतिका पांडेय व उपस्थित रेलवे अधिकारियों का स्वागत किया। रेलवे अधिकारी वरिष्ठ मंडल इंजीनियर मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीना,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना,वरिष्ठ मंडल सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर सुनील कुमार व मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा इस दौरान मौजूद थे। अंत में मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026