Doordrishti News Logo

अधिवक्ता को मोबाइल दिलाने का झांसा देकर 54 हजार की धोखाधड़ी

जोधपुर, शहर के रातानाडा पांच बत्ती सर्किल के पास में रहने वाले एक अधिवक्ता को दुकानदार ने मोबाइल दिलाने का झांसा देकर 54 हजार रूपए हड़प लिए। साल भर से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी दुकानदार ने न तो मोबाइल दिलाया और न ही अब दी गई रकम लौटा रहा है। अधिवक्ता की तरफ से एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई।

एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि रातानाडा पांच बत्ती के पास में रहने वाले अधिवक्ता संदीप पुत्र हरिलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसको शहर के भीतरी क्षेत्र में गोलियां की पोल में मोबाइल दुकान चलाने वाले राहुल छाजेड़ ने लॉक डाउन से पहले मोबाइल दिलाने का झांसा दिया था। उसे बदले में 54 हजार रूपए दिए गए। मगर राहुल छाजेड़ ने न तो मोबाइल दिलाया और न ही दी गई रकम पुन: लौटाई।
अधिवक्ता संदीप की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर एयरपोर्ट पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। एएसआई बाबूलाल इसमें जांच कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026