Doordrishti News Logo

कार में पकड़ी 88 कार्टन अवैध शराब

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने एक कार को पकड़ा। इसमें 88 कार्टन अवैध शराब को बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। सप्लायर की अब तलाश की जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस थाना चाखू में एक तस्कर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 88 कार्टन अवैध शराब मय वाहन साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि चाखू थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। रोहिणा सरहद के पास नाकाबन्दी की दौराने नाकाबन्दी एक लग्जरी वाहन आता दिखाई दिया। जिसे रूकवाकर जांच की तो उसमें अवैध शराब से भरी पाई गई। इस वाहन से कुल 88 कार्टन अवैध शराब कब्जे में ली जाकर मुलजिम कोलायत निवासी गोरधनराम नायक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से शराब सप्लायर के बारे में पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: