Doordrishti News Logo

बेटियों की उन्नति से ही, राष्ट्र की उन्नति संभव- शेखावत

  • बालिका दिवस
  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपनी दोनों बेटियों की फोटो शेयर करके दी बालिका दिवस की बधाई

दिल्ली, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश की सभी बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की फ़ोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि बेटियों की उन्नति से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अपनी दोनों बेटियों सुहासिनी व सुरंगमा शेखावत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके बधाई दी है। शेखावत बेटियों को ही सबसे बड़ा धन मानते हैं। उनके एक बेटा अर्जुन शेखावत है। सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों के साथ शेयर की गई फोटो वायरल हो रही है।

शेखावत ने कहा कि बेटियों की उन्नति से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त भारत एवं सृष्टि के विकास का आधार है। आइये आज हम सभी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे को दोहराते हुए हमारी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की संरचना करें तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प करें। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों का ख्याल रखिए। हमारी बेटियां हमारा मान-अभिमान और स्वाभिमान हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज

July 29, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा

July 29, 2026

गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ....

July 29, 2026

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

July 29, 2026

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026