जोधपुर, निकटवर्ती बोरानाडा स्थित सालावास क्षेत्र में रहने वाले एक फैक्ट्री श्रमिक की बालकनी से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव की कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला नरेश सालावास स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 13 जनवरी को बालकनी से गिरने पर घायल हो गया था। इस पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी सोमवार को उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश गौड़ की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

