Doordrishti News Logo

पड़ौसन महिला को चूरू की होटल में ले जाकर दुष्कर्म

अब दे रहा पति व बच्चों के जान की धमकियां

जोधपुर, निकटतर्वी ग्रामीण इलाके में एक महिला को उसका पड़ौसी अपहरण कर अपने साथ ले गया। चूरू के रतनगढ़ स्थित एक होटल पर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। आरोपी अब महिला को बच्चों व पति के जान की धमकियां दे रहा है। पीडि़ता गुरूवार को थाने पहुंची और पड़ौसी पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। मामला जिला पूर्व का है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ अब पड़ौसी की तलाश आरंभ की है।

जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पड़ौस में रहने वाला सूरजभान नाम का शख्स 17 जनवरी को उसका अपहरण कर ले गया। वह अपने बच्चे को स्कूल बस में बिठाकर लौट रही थी। तब उसे घेरा और एक रेलवे फाटक के पास में आने का दबाव बनाया। जहां से बाद में वह अपहरण कर मेड़ता होते हुए चूरू के रतनगढ़ इलाके में लेकर गया। जहां दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बस द्वारा जोधपुर लेकर आया और छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की अब तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed