Doordrishti News Logo

नील गाय से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत

जोधपुर, शहर के निकट झंवर रोड पर गुरूवार की रात को नील गाय से एक बाइक सवार वृद्ध टकराया गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर वह उपचार के बीच चल बसा। उसके पुत्र ने इस बारे में झंवर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आज सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

झंवर पुलिस ने बताया कि बड़लानगर झंवर निवासी 56 साल का जवानराम पुत्र पूनाराम पटेल अपनी बाइक लेकर जोधपुर से झंवर अपने घर की तरफ जा रहा था। तब झंवर रोड पर बाइक के सामने एक नील गाय आ गई। इससे टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र देवाराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed