Doordrishti News Logo

सामाजिक ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर, शहर के सरदार दून पब्लिक स्कूल मे शुक्रवार को इंटर हाउस ‘सामाजिक ज्ञान क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 9 से 12 के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। क्विज प्रतियोगिता में 5 राउंड हुए जिसमें प्रत्येक सदन ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता में उपाध्याय हाउस के हेमांग दत्त मिश्रा, देवांग अग्रवाल, अवनि व्यास व प्रिंस चांपावत ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अक्षत खत्री, नमन अरोड़ा (अरिहंत हाउस) ने द्वितीय स्थान तथा पारुल सोनी, अर्श सुराणा, साक्षी भंडारी, मोहित गहलोत (सिद्धा हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्षा शाहिस्ता खान व अन्य अध्यापकों के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने विजेताओं को शुभकामना प्रदान की। शिक्षासचिव प्रकाश लुनिया ने अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा पटवा भंडारी ने, सांस्कृतिक समन्वयक चारू चतुर्वेदी, सोमेश खत्री, प्रदीप कंसारा के निर्देशन में किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed