Doordrishti News Logo

किराणा की दुकान में चोरी, दो नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के पाल लिंक रोड स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में एक किराणा की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के उपरांत 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए दो नकबजनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों से अन्य चोरियों बाबत पूछताछ की जा रही है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि पाल लिंक रोड राजीव गांधी कॉलोनी निवासी सोहेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि क्षेत्र में उसकी अब्बासी किराणा नाम से दुकान है। रात को अज्ञात चोरों ने ताले तोड़क़र सेंध लगाई और वहां से जरूरी सामान चोरी कर ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तब दो नकबज क्षेत्र के रहने वाले भारत उर्फ गोगा पुत्र अमिताभ नट एवं पशुपति स्कूल के सामने राजीव गांधी कॉलोनी निवासी लक्की पुत्र विक्रम को गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026