Doordrishti News Logo

ट्रेन में पांच साल से छोटे बच्चों के आरक्षण की सुविधा भी शुरू

माता-पिता को देना होगा पूरी सीट का किराया

जोधपुर, अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और आपके नन्हें-मुन्नों की आयु पांच वर्ष से भी कम है तो आपको रेलवे पूरी बर्थ मुहैया करवा देगी, बशर्ते आप उस पूरी सीट का वयस्क का किराया अदा करने को तैयार हैं।
जी हां, भारतीय रेल ने नन्हें-मुन्ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण प्रणाली में इस तरह का व्यापक बदलाव किया है।

रेलवे में कई वर्षों से 5 वर्ष से लेकर 12 वर्ष की आयु तक के बच्चों को आधे किराए पर पूरी सीट दी जाती रही। इस नियम में बाद में संशोधन हुआ और इस आयु वर्ग के बच्चों को वयस्क के किराए का भुगतान करने पर पूरी बर्थ उपलब्ध करवानी शुरू की गई। इसके तहत आधा किराया देने पर नो बर्थ की सुविधा बनी रही। ऐसे में इस आयु वर्ग के बच्चों को अपने माता-पिता की सीट पर ही यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन बदले नियमों के मुताबिक रेलवे ने अपने नन्हे-मुन्ने यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करते हुए पांच साल से छोटे बच्चों को भी पूरी सीट देने का फैसला किया है, बशर्ते इसके लिए यात्री उसका आरक्षण करवाएँ तथा वयस्क की सीट का पूरा किराया रेलवे को अदा करें।

हालांकि 5 साल से कम आयु के बच्चे अभी भी अपने माता-पिता के साथ फ्री यात्रा कर सकते हैं, मगर यात्री अगर चाहे तो पूरी बर्थ के किराए का भुगतान कर अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पूरी बर्थ के लिए आरक्षण करवा सकते हैं। इससे रेलवे को राजस्व मिलेगा और यात्रियों को अपने परिवार के साथ आनंद से पूरी बर्थ पर यात्रा करने की सुविधा।

इनका कहना है

‘कई बार यात्रा के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है कि दो या दो से अधिक बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष से भी कम है, मगर उनके आरक्षण नही है तो यात्री और विशेषकर महिला यात्रियों को दिक्कत हो जाती है। अब इस नई सुविधा से छोटे बच्चों के लिए भी पूरी सीट का आरक्षण करवाया जा सकेगा।’-धीरुमल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जोधपुर.

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करेंhttp://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026