Doordrishti News Logo

कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

जोधपुर, जिला पूर्व में कॉलेज छात्रा से चार दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक कॉलेज छात्रा की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी बहनों के दो देवरों नंदकिशोर और खींवराज ने कुछ दिन पहले घर में झगड़ा होने की बात कहकर अगवा किया था। बाद मेें ग्रामीण इलाके में ले जाकर वहां एक कमरे पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews