Doordrishti News Logo

सदियों को आलोकित करते रहने की दिव्यता विवेकानंद में-डॉ चौधरी

जोधपुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर महानगर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में अवनि महोत्सव 2022 के दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महानगर मंत्री कैलाश प्रजापत ने बताया कि आज एमबीएम महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ बलबीर चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सम्राट थे, भारतवर्ष को उनपर गर्व है। स्वामी विवेकानंद ने विदेश में भारतीय सभ्यता-संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलते हुए देशहित व समाजहित में सोचना चाहिए।

सदियों को आलोकित करते रहने की दिव्यता विवेकानंद में-डॉ चौधरी
महानगर अध्यक्ष डॉ जयकरण चारण ने कहा कि निराशा में डूबे और परेशानियों में उलझे लोगों में आत्मशक्ति जगाने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। मंच पर महानगर मंत्री कैलाश प्रजापत,जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष सचिन राजपुरोहित व कमला नेहरू महिला महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष नन्दिनी पंवार उपस्थित थीं। मंच संचालन महानगर सहमंत्री निखिल उपाध्याय ने किया। राजकीय महाविद्यालय चौपासनी, राजकीय महाविद्यालय कुड़ी व पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में पुष्पांजलि कर अवनि महोत्सव 2022 मनाया गया। इस दौरान अभिमन्यु सारण, निखिल उपाध्याय, प्रियंका पंवार, कुलदीप शर्मा, विशाल गौड़, रावत शर्मा,अभय पुरोहित, चन्द्रचूड़, विशाल विश्नोई, रितिक, जयेश, दिलीप राजपुरोहित, दीपांशु, निखिल, भरत प्रजापत, वैभव भूतड़ा, हिमांशु राजपुरोहित, आशीष आचार्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026