Doordrishti News Logo

पाक विस्थापितों को बाहर ले जाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • सीआईडी जांच में खुलासा
  • केस दर्ज होने पर जांच के बाद पुलिस ने पकड़ा

जोधपुर, शहर में पाक विस्थापितों को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर आने जाने में मदद कर जालसाजी करने वाले चार लोगों को उदयमंदिर पुलिस ने पकड़ा था। मगर पाक विस्थापितों को बाहर भेजने और बसों आदि की व्यवस्था करने वाला भी पुलिस के हाथ लग गया है। सीआईडी की जांच में खुलासे के बाद नामजद के खिलाफ करवड़ थाने में केस दर्ज हुआ था। गत वर्ष 92 के आसपास पाक विस्थापितों को बसों में जाते करवड़ एरिया में रोका गया था। जिसके बाद केस भी फाइल हुआ था।

करवड़ थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि पुलिस आसूचना के एएसआई मोहम्मद वाजिद अमीन की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। अब इसमें मुख्य आरोपी चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के सेक्टर 17 ई निवासी गंगाराम पुत्र हरूराम माली को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को ही उदयमंदिर पुलिस चार लोगों को फर्जी तरीके  से कागजात तैयार कर पाक विस्थापितों की मदद के नाम पर रूपए ऐंठने वालों को पकड़ा था।

आरोपियों ने स्कूल सर्वेयर टीचर को व्याख्याता बताया था। इसमें एक बीकॉम का छात्र भी शामिल था। सीआईडी जोन जोधपुर की तरफ से पाक विस्थापितों को लेकर दो प्रकरण दर्ज किए गए थे। एक मामला उदयमंदिर थाने में और दूसरा करवड़ में दर्ज करवाया गया था। गत बसों को रूकवा कर सीआईडी ने पाक विस्थापितों के दस्तावेजों की जांच की थी। जिसमें फर्जीवाड़े का पता चला था और केस फाइल करवाए गए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026