Doordrishti News Logo

ट्रेक्टर चालक ने ली बाइक सवार युवक की जान

जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा रिको एरिया में मंगलवार की रात को सिटी बस स्टेण्ड के पास में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।

बोरानाडा पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि कुड़ी भगतासनी सेक्टर 7 सी 60 में रहने वाला 22 साल का प्रकाश पुत्र रणजीताराम मेघवाल बोरानाडा रिको एरिया में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर कार्य करता था। वह रात को दुकान के काम से निकला था। तब 23 नंबर सिटी बस स्टेण्ड के पास में एक ट्रेक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बीच आज सुबह उसकी मौत हो गई। एएसआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार की तरफ से ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सौंप दिया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026