Doordrishti News Logo

संतरी को धक्का देकर थाने से बाइक चोरी कर मुल्जिम भागा

पाली से दस्तयाब कर लाई पुलिस

जोधपुर, शहर के  खांडाफलसा थाने से आधी रात को बाइक चोरी का एक मुल्जिम संतरी को धक्का देकर भाग गया। आरोपी के भागने पर थाने में हडक़ंप मच गया। आनन फानन में पुलिस कर्मी उसे पकडऩे को दौड़े मगर वो हाथ नहीं लगा। तब उसकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया। आखिरकार पुलिस की टीम ने उसे पाली से दस्तयाब कर लिया। मामला 10 जनवरी की रात का है और उसे उसी दिन पकड़ा गया था। 11 को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। आज आरोपी को पाली से दस्तयाबर कर पुलिस लेकर आ गई।

खांडाफलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि नई बरकतुल्ला कॉलोनी चांदपोल निवासी सैफअली पुत्र फिरोज खां को बाइक चोरी के एक प्रकरण में 10 जनवरी को दिन में पकड़ा गया था। उससे पूछताछ चल रही थी और 11 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाना था। मगर 10 जनवरी की रात में वह बंद हवालात था। तब उसने ड्यूटी कर रहे संतरी रामप्रसाद से कहा कि उसे दस्त लगे हैं। इस पर संतरी रामप्रसाद उसे टॉयलेट लेकर गया। वापसी में जब उसे बंद हवालात किया जा रहा था तो वह संतरी को धक्का एवं चकमा देकर भाग निकला।

इधर इस घटना से खांडा फलसा थाने में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मियों में हड़क़ंप मच गया। तब उसे पकड़ऩे के लिए पुलिस के जवान दौड़े मगर वो भाग निकला। बाद उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस की टीम का गठन कर आरोपी सैफअली की तलाश में गई। टीम ने उसे पाली जिले से दस्तयाब कर लिया, अब उससे पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026