आइसक्रीम फ्रिज बनाने वाली फैक्ट्री से हजारों का तांबा चोरी
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती कुड़ी इलाके में एक फैक्ट्री से अज्ञात चोर हजारों का तांबा चोरी कर गए। फैक्ट्री मालिक ने इस बारे में कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। फैक्ट्री में आइसक्रीम के फ्रिज का निर्माण आदि का कार्य किया जाता है। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि 15 ए गंगाविहार कुड़ी निवासी पूनमचंद पुत्र नारायण गुर्जर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री सेक्टर 9 में है। जहां पर आइसक्रीम के फ्रिज आदि बनाए जाते हैं। 21 दिसंबर से लेकर अब तक फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों का कॉपर चुराया। घटना के संबंध में कुड़ी थाने के एएसआई शिवराज जांच कर रहे है। चोरों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न

