Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन से बाइक सवार की मौत

जोधपुर,शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इस युवक की शनिवार की सुबह एमडीएमएच में उपचार के बीच मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि घटना में बोरानाडा के कटारड़ा निवासी दिनेश पुत्र ओमाराम भील की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 20 साल का रमेश अपनी बाइक लेकर बसंत हैण्डीक्राफ्ट के सामने से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके भाई को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: