Doordrishti News Logo

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 336 के स्कोर पर ऑलआउट कर 33 रनों की बढ़त ली, भारत को 300 के पार ले जाने में निचले क्रम के बल्लेबाज़ों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरे दिन पुजारा और रहाणे की जोड़ी से उम्मीद थी कि वो भारत को बड़े स्कोर तक ले जाऐंगे लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 45 रन ही जोड़ सकी। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली और उनका साथ डेब्यूटेंट वाशिंगटन सुन्दर ने दिया सुन्दर ने 62 रन बनाए और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी कर भारत को 300 के पार पहुँचाया।

ठाकुर और सुन्दर की यह पहली फिफ्टी है, एक समय भारत का स्कोर 186/6 हो गया था तब लग रहा था की ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बना लेगी लेकिन दोनों बल्लेबाजो ने बेहतरीन पारी खेलकर मैच को ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में जाने से रोक दिया। पुजारा 25, रहाणे 37, अग्रवाल 38, पंत 23, सैनी 5, सिराज 13, और नटराजन ने 1 रन बनाए। भारत के सभी बल्लेबाजों को स्टार्ट मिला लेकिन कोई भी बड़ी पारी में नही खेल सका। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर 5 विकेट लिए, स्टार्क ने 2, कम्मिन्स ने 2 व ल्योन को 1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 ओवर में 21 रन बनाकर तेज शुरुआत कर 54 रनों की कुल बढ़त बना ली है। डेविड वार्नर 20 , और मार्कस हैरिस 1 रन बनाकर डटे हैं।

सुन्दर ने डेब्यू टेस्ट में बनाया रेकॉर्ड

वाशिंगटन सुन्दर भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक और तीन विकेट का कारनामा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले दत्तु फड़कर ने साल 1947 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में ये कमाल किया था । साथ ही डेब्यू पारी में भारत के लिए 7 नम्बर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में सुन्दर 62 रन बनाकर चौथे पायदान पर पहुँच गए पहले स्थान पर राहुल द्रविड़ 94 रन,दूसरे स्थान पर युवराज ऑफ पटियाला 84 रन व तीसरे स्थान पर बापू नादकर्णी 68 रन है।

Related posts:

शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल

October 5, 2026

अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास रेफरी चयनित

October 5, 2026

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

चिरागराज शर्मा का राज्य स्तर पर चयन

October 1, 2026

70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस व नेटबॉल मुकाबले का रंगारंग शुभारंभ

September 28, 2026

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

September 28, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026