Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बालरवा गांव में देर रात युवाओं की सजगता के चलते 14 लाख रुपए भरे एक एटीएम लूट की वारदात विफल हो गई। बालरवा गांव में जोधपुर तिंवरी मुख्य सड़क पर स्थित एसबीआई के एटीएम को लूटने की नीयत से शनिवार देर रात लुटेरों ने कटर मशीन से एटीएम को काट दिया। वे उसे उठा कर ले जाते उससे पहले तीन युवाओं के वहां पहुंचने पर वे भाग निकले। बालरवा निवासी गंगाराम गहलोत, केरु निवासी अशोक गहलोत ओर किशन भाटी बाड़मेर से अपने दुकान पर काम करने वाले साथी के दादा के देहांत हो जाने पर उसको लेकर घर बालरवा आ रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड पर एटीएम में चिंगारियां उठते देख चौंक उठे। वे अपनी गाड़ी को रोक, वापस गाड़ी को एटीएम की तरफ पीछे ले गए। गाड़ी को वापस आते देख लुटेरे औजार वही छोड़ तिंवरी की तरफ भाग निकले। अगर सिर्फ मात्र 1 मिनट देरी से भी ये युवा वहां पहुंचते तो गिरोह वारदात के अंजाम देने में कामयाब हो जाते। एटीएम मशीन को कटर से कटी हुई देख कर इन युवाओं ने सरपंच सरपंच प्रतिनिधि सांवर परिहार सहित पुलिस हेल्प लाइन नम्बर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। दस मिनट में सरपंच प्रतिनिधि परिहार एवं तिंवरी चौकी प्रभारी राजूराम मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा सहित पुलिस के अधिकारी भी मय जाब्ता मौके पर पँहुचे ओर जिले में नाकेबंदी करवाई लेकिन चोर भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर बैंक मैनेजर राकेश कुमार मीणा एवं बैंक स्टाफ मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस एवं बैंककर्मियों ने एटीएम मशीन को चैक किया, जिसमें 14 लाख 7 हजार 8 सौ रुपए सुरक्षित मिले लेकिन लॉकर पूरी तरह से तोड़ दिया था।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026