Doordrishti News Logo

आरटीआई पर हमले के आरोपी नहीं लगे हाथ, आरटीआई ने दो दिन बाद तोड़ा अनशन

जोधपुर, संभाग के बाड़मेर के आरटीआई एक्टिविस्ट अमराराम ने रविवार को अपने पिता के कहने पर अनशन तोड़ दिया है। अमराराम पिछले दो दिनों से अनशन पर थे। वे स्वयं पर हुए हमले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अनशन पर थे। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती अमराराम का कहना है कि 10 दिन से अधिक समय होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। अमराराम की तबीयत सही नहीं होन पर आज उनके पिता कृपाराम जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। पिता ने सरकार से मांग की कि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें।

आरटीआई पर हमले के आरोपी नहीं लगे हाथ, आरटीआई ने दो दिन बाद तोड़ा अनशन

सनद रहे कि राजस्थान के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम के हाथ व दो पैर तोड़क़र कीलें ठोंकने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण दो दिन पहले भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। दरअसल, बाड़मेर जिले के गिड़ा जसोड़ों की बेरी गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई थी।

शराब बेचने की शिकायत पर बेरहमी से मारपीट

आरटीआई कार्यकर्ता ने आरटीआई से ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध शराब बेचने की शिकायत का बदला लेने के लिए मारपीट की गई थी। अमराराम के दोनों पैरों व एक हाथ तोड़ऩे के साथ पैरों में हथौड़े से लोहे की कीलें ठोंक दी गईं थी। बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीएम ने मामले की जांच सीआईडी सीबी को बीते सप्ताह दे दी थी। तब से सीआईडी जांच कर रही है।

आरटीआई पर हमले के आरोपी नहीं लगे हाथ, आरटीआई ने दो दिन बाद तोड़ा अनशन

शुक्रवार से थे अनशन पर

मथुरादास माथुर अस्पताल मे भर्ती अमराराम ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि साजिशकर्ता और बाहर घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार रात को आठ बजे भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। अमराराम ने बाड़मेर एसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसके ऊपर हमला करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया है। इस वजह से शुक्रवार रात को 8 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

बाड़मेर एसपी को यह लिखा पत्र में

पुलिस मुख्य साजिशकर्ता नगाराम, मानाराम, बांकाराम व अन्य को तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करें। पत्र में लिखा है कि दायां हाथ व अंगूठा फैक्चर होने की वजह से वह हस्ताक्षर नहीं कर सकता है, इसलिए वह बायां अंगूठा लगा हस्ताक्षर कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी सीबी ने 3 संदिग्ध लोगों से पचपदरा थाने में लंबी पूछताछ की थी। दो लोगों के मोबाइल को भी जब्त किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026