Doordrishti News Logo

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जोधपुर, शहर में शारीरिक शिक्षकों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पावटा स्थित होली स्प्रिट विद्यालय में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष गणपत सिंह जैतावत ने बताया कि समारोह में शहर विधायक मनीषा पवार,लूणी विधायक महेंद्र बिश्नोई,पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम खान, शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद सांखला, भल्लूराम खीचड़,अमृतलाल मेघवाल, शिव सिंह परिहार, जय नारायण गहलोत,गोविंद सिंह परिहार, कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया, केसर सिंह चंपावत, इंद्र विक्रम सिंह चौहान आदि नेताओं, अधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जिला अध्यक्ष गणपत जैतावत, जिला सचिव तखत सिंह सोलंकी,संरक्षक गंगा सिंह चंपावत, लुणेश सिंह, सभा अध्यक्ष सत्यनारायण गौड़, अंजू सारस्वत, कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह राठौड़, जिला उपसभाध्यक्ष नेमाराम, ललित कुमार, दिलीप मलिक, जालम सिंह, प्रवीना गहलोत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम सांखला, सुभाष पवार, दिनेश बिश्नोई, वैशाली सेठ, ललिता चौधरी, लाखन सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापत, दिनेश सांखला, करण सिंह बुचेती, रेखा शर्मा, घनश्याम खींची, महिला मंत्री पूनम सोलंकी, वित्त मंत्री नवरत्न शर्मा, दीपक पूनिया, श्याम शरण, संगठन मंत्री डॉ मनोहर सिंह तालनपुर, जिला प्रवक्ता विरेन्द्र सिंह, गोलियामगरा, हेमंत सोलंकी, प्रियंका गोस्वामी, चतुर्भुज शर्मा, कुलदीप सिंह राजपुरोहित, संदीप सिंह राजपुरोहित, धर्मेंद्र खोरवाल, ओम कंवर,रेखा शर्मा, वैशाली सेठ, प्रियंका, रणवीर सिंह कुंपावत, चरण सिंह दहिया, राजेश मित्तल, लवीना गहलोत, कमल सिंह, नितेंद्र सिंह, पूजा राठौड़, नंदकिशोर सोडा, खेत सिंह, भंवर सिंह गंठिया, राजेश गोदारा ने जिला कार्यकारिणी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर सभी आगंतुकों का जिला कार्यकारिणी ने साफा एवं माला पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक मनीषा पवार एवं महेंद्र बिश्नोई, राजेंद्र सिंह सोलंकी ने शारीरिक शिक्षकों को आश्वस्त किया कि आपके मांगपत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने रखकर मांगों का निस्तारण कराएंगे। लुणेश सिंह खीची ने सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया एवं खेलकूद के क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: