Doordrishti News Logo

मामा के परिवार से मिलकर लौटी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर, शहर के चांदपोल स्थित माता का कुंड क्षेत्र में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने गुरूवार की शाम को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना आधे घंटे पहले ही अपने नजदीक में रहने वाले मामा के परिवार से मिलकर आई थी। आत्महत्या कारण सामने नहीं आया है। वह 12वीं में अध्ययनरत थी। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना में मृतका के मामा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

सूरसागर पुलिस थाने के एएसआई स्वरूपसिंह ने बताया कि माता का कुंड चांदपोल क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की युवती 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। गुरूवार की शाम को उसने अपने घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे मेें चुन्नी से फंदा लगाने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। वक्त घटना मां पिता मजदूरी पर गए हुए थे। वह घटना से आधे घंटे पहले ही अपने नजदीक में रहने वाले मामा के यहां पर गई थी। लौटने के बाद उसके फंदा लगाने की जानकारी मिली। परिजन उसे फंदे से उतार कर एमजीएच लेकर गए। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसआई स्वरूपसिंह ने बताया कि मृतका के मामा नेमीचंद जीनगर की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें कोई शक जाहिर नहीं किया गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव की कार्रवाई शुक्रवार सुबह की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026