Doordrishti News Logo

फर्म में नौकरी करने वाले युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने गुरूवार की सुबह अपने घर में ओढऩे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। वक्त घटना परिवार के लोग मौजूद थे। पता लगने पर फंदे से उतार कर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। मगर उसे डॉक्टर ने मृत बता दिया।

देवनगर थाने के एसआई सोहनलाल ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र अर्जुनसिंह राजपूत ने अपने घर में ओढऩे से फंदा लगकर खुदकुशी की। परिवार में पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से बाद में एमडीएमएच रैफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया। उसने किस कारण आत्महत्या की इसका कारण पता नही चला है। वह निजी फर्म में नौकरी के साथ पढ़ाई भी करता था। संभवत: मानसिक परेशानी में यह कदम उठाया होगा। देवनगर पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुनसिंह की तरफ से मर्ग दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद घरवालों को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026