Doordrishti News Logo

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस। अंबाला मंडल के सरसावा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गोगा पीर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 2 सितंबर तक ऋषिकेश-बाड़मेर- ऋषिकेश एक्सप्रेस का सरसावा रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक आस्था के प्रतीक इस मेले के दौरान सरसावा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों को तीन दिनों के लिए अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 2 सितंबर तक सरसावा स्टेशन पर रात्रि 11.32 बजे पहुंचेगी तथा 11.33 बजे रवाना होगी।

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का इस अवधि में प्रात: 5.27 बजे आगमन तथा 5.28 बजे प्रस्थान होगा। यह व्यवस्था 2 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।सालासर सुपरफास्ट में अतिरिक्त एसी कोच लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी टू टियर कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22421/22422 में एक ट्रिप के लिए एसी टू टियर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह कोच दिल्ली सराय रोहिल्ला से 31 अगस्त और जोधपुर से 1 सितंबर को संचालित होने वाली ट्रेन में लगाया जाएगा।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026