Doordrishti News Logo

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला।नई सडक़ मोहल्ले में भीख मांगने आए एक फकीर ने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आखिर चाकू से हमला क्यों किया गया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।