Doordrishti News Logo

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

  • नए टर्मिनल से शुरू हुआ संचालन
  • चांदखेड़ा रोड पर भी मिला ठहराव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना। जोधपुर से साबरमती जाने वाली ट्रेन अब अहमदाबाद शहर के एक कदम और करीब पहुंच गई है। साबरमती तक दौडऩे वाली जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम स्टेशन पर थमेगी। रेलवे ने इसका टर्मिनल बदलकर गांधीग्राम कर दिया है।

नए टर्मिनल के साथ चांदखेड़ा रोड पर ठहराव भी मिला है। इससे अहमदाबाद के मध्य और उत्तर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14821/14822 के संचालन में बदलाव से अहमदाबाद के मध्य क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले साबरमती तक आने वाले यात्रियों को शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधन का सहारा लेना पड़ता था।

अब गांधीग्राम तक ट्रेन पहुंचने से शहर के मध्य क्षेत्र से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर से रवाना होकर ट्रेन लूणी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन, सोमेसर,जवाई बांध, फालना,पिंडवाड़ा और आबूरोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरती है। इसके बाद गुजरात में पालनपुर,सिद्धपुर, ऊंझा,महेसाना,कलोल, खोडियार और चांदखेड़ा रोड इसके प्रमुख ठहराव हैं। चांदखेड़ा रोड से आगे ट्रेन गांधीग्राम पहुंचती है।

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

टर्मिनल परिवर्तन के साथ चांदखेड़ा रोड पर ठहराव इस ट्रेन की नई सुविधा है। इससे उत्तर अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जोधपुर के लिए सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन का यहां ठहराव निर्धारित किया गया है। टर्मिनल बदलने के बाद ट्रेन का संचालन भले ही जोधपुर- साबरमती एक्सप्रेस के नाम से हो रहा हो लेकिन अब इसका सफर साबरमती से आगे गांधीग्राम तक हो गया है। इससे जोधपुर और अहमदाबाद के बीच रेल यात्रियों को शहर के भीतर बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

ट्रेन का जोधपुर रेलवे स्टेशन से संचालन समय में कोई बदलाव नही किया गया है लेकिन ट्रेन गांधीग्राम से सुबह 7 बजे प्रस्थान करती है जबकि जोधपुर से जाने में गांधीग्राम पहुंचने का समय रात्रि नौ बजे है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026