Doordrishti News Logo

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

  • नगर निगम चुनाव नामांकन
  • कलेक्ट्रेट एवं आसपास के क्षेत्र में भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात डायवर्जन -आमजन से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था। नगर निगम आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। अंतिम दिन नगर निगम के विभिन्न वार्डों से राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस दौरान कलक्टर कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा 31 अगस्त को विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

यातायात पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार चौपासनी रोड से पावटा जाने वाले सभी वाहन कॉलटेक्स मोड़, रावत होटल एवं नेनीबाई का मंदिर होते हुए मिर्धा सर्किल से पावटा एवं शिप हाउस की ओर जा सकेंगे।

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

-पावटा से चौपासनी रोड की ओर जाने वाले वाहन आवश्यकता होने पर ताराचंद सर्किल,सर्किट हाउस,भाटिया चौराहा, वीसी सर्किल,पीडब्ल्यूडी चौराहा,जेडीए सर्किल, भैरूजी चौराहा एवं डीआरएम खतरनाक पुलिया होते हुए जा सकेंगे।

-कॉलटेक्स से कलेक्टर कार्यालय गुमटी से पावटा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किए जा सकेंगे तथा परिसर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। आपातकालीन सेवाओं में लगे एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के लिए सभी मार्ग खुले रहेंगे।

आमजन से अपील 
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 31 अगस्त को कलेक्ट्रेट एवं आसपास के क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026