Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट की जिला पूर्व एवं पश्चिम पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात लोगों को तलवार, कटार एवं जमिया जैसे धारदार हथियार के साथ पकड़ा है। उदयमंदिर थाने के एएस आई सुरेशचंद ने पावटा से उम्मेद क्लब जाने वाली रोड पर धारदार जमीया लेकर घूम रहे अशोक पुत्र जस्साराम को गिरफ्तार किया। इसी तरह उदयमंदिर थाने के ही एएसआई जगदीश प्रसाद ने उम्मेद उद्यान गेट के अन्दर धारदार जमिया लेकर जा रहे अशरफ खान पुत्र शेर मोहम्मद तेली को और थाने के हैड कांस्टेबल नंदलाल ने आनंद सिनेमा रोड पर धारदार जमिया के साथ अब्दुल हमीद उर्फ बल्लू पुत्र कल्लू खान को गिरफ्तार किया। जबकि देवनगर थाने के पुलिस चौकी मसूरिया के प्रभारी रावलराम ने सिसोदिया गार्डन के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे मनीष प्रजापत पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत को गिरफ्तार किया। देवनगर थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने नसीरुल शेख पुत्र हबीबुदीन शेख को तलवार के साथ गिरफ्तार किया। इधर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के एएसआई पप्पाराम ने झंवर रोड के पास धारदार कटार लेकर घूम रहे दीपक गर्ग पुत्र तेजाराम गर्ग को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। जबकि कुड़ी भगतासनी थाने के एसआई साहब सिंह ने हेलिपेड चौराहे विवेक विहार के पास धारदार कटार लेकर घूम रहे बिलाड़ा थानान्तर्गत रावर निवासी अशोक पुत्र मांगीलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया।

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026