Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चांदशाह तकिया मार्केट में शुक्रवार को पुलिस ने एक रेडिमेड गारमेंट दुकान पर छापा मारा। दुकान में नामी कंपनी की नकली जींस पेंट आदि बेचे जा रहे थे। पुलिस ने दुकान से 101 कार्टन जिसों के बरामद किए गए हैं। दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट में केस बनाया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि की तरफ से शिकायत दी गई थी।

सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि दिल्ली से आए स्पार्की जिंस कंपनी के प्रतिनिधि पवन कुमार ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि वह स्पार्की कंपनी में प्रतिनिधि है। शहर के चांदशाह तकिया मार्केट में टॉप क्रिएशन दुकान पर कंपनी की नकली जिंसे बेची जा रही हैं। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर दुकान पर रेड दी गई। थानाधिकारी ने बताया कि दुकान से 101 कार्टन जिंसों के जब्त किए गए। दुकानदार भदवासिया स्थित परिहार नगर निवासी प्रद्युमन उर्फ प्रवीण शर्मा पुत्र दामोदर के खिलाफ कॉपी राइट में केस दर्ज किया गया। वह नामी कंपनी की जिंसों को पांच-पांच सौ रूपयों में बेच रहा था। केस में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

एम्स में 1189 छात्रों को मेडल और उपाधियां वितरित

July 27, 2026

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026