Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो स्थानों पर हुए अलग अलग हादसों मेें दो लोगो की मौत हो गई। एक निर्माणाधीन भवन से गिरा तो दूसरे की मौत करंट से हुई। भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि अरटियां कलां निवासी भागीरथ पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसके पिता हिरादेसर गांव में चल रहे एक मकान के निर्माण पर काम करते समय गिरकर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिये अस्पताल लेकर गए जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग दर्ज किया है। रामपुरा राणेरी बाप निवासी मगनाराम पुत्र जसवंतराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसके पिता जसवंतरा राम पुत्र कतूराम विश्नोई खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच विद्युत पोल से करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बाप थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026