Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश के भरतपुर जिले में जहरीली शराबकांड से हुई मौतों को लेकर कमिश्ररेट पुलिस जोधपुर ने भी आज अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। एक बार फिर मसूरिया नट बस्ती में पुलिस लवाजमें के साथ पहुंची। बस्ती में नकली वाश को नष्ट करने के साथ ही कुछ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टियां तोड़ी और वाश को जमीन में गिरा कर नष्ट कर डाला। एसीपी प्रतापनगर नीरज डेलू के सुपरविजन में देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने यह कार्रवाई की। आज सुबह पुलिस ने मसूरिया नट बस्ती में दबिश देकर वहां देशी हथकड़ी शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ऩे के साथ वहां तैयार वाश (कच्ची शराब) को उड़ेल कर नष्ट किया। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने माकूल जाब्ता अपने साथ रखा। पुलिस की ओर से आज अल सुबह मसूरिया नट बस्ती में भारी पुुलिस जाब्ते के साथ दबिश दी। सुबह बस्ती वालों के उठने से पूर्व ही दी गई दबिश के चलते जब तक बस्ती वाले समझ और संभल पाते पुलिस दल ने वहां पर चल रही और बंद पड़ी भट्टियों को क्षतिग्रस्त करने के साथ वहां बन रही हथकढ़ी शराब के उपकरण और बर्तनो में भरे पड़े वाश को उडेल कर नष्ट किया। इससे पहले भी पुलिस कई बार मसूरिया नट बस्ती में पहुंच कर अवैध शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ चुकी है। मगर क्षेत्र में रहने वाले कुछ माफिया हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। भरतपुर कांड के बाद शहर की पुलिस की तरफ से इस साल की यह पहली कार्रवाई भी है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026