Doordrishti News Logo

ठगी के आरोपी सूरसागर पुलिस की गिरफ्त में, एक और केस दर्ज

जोधपुर, शहर के मगरा पूंजला स्थित भाटी चौराहा के पास में रहने वाले एक ज्वैलर के साथ शातिर ने ठगी की। उसे पहले सोने की दो मणि दी और बदले में नकली सोने का हार थमा कर 13 लाख रूपए ऐंठ लिए। ठगी के शिकार युवक ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। ठगी के एक ऐसे ही प्रकरण में तीन दिन पहले सूरसागर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पीडि़त ने थाने जाकर पहचान की है। इस पर ठगों के खिलाफ एक और केस हो गया है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के देवातड़ा हाल मगरा पूंजला भाटी चौराहा के पास में रहने वाले रणजीत पुत्र किरता राम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत 7 जनवरी को वह अपने साले की दुकान पर पालड़ा राणावता भोपालगढ़ में बैठा था। तब एक युवक जो खुद को राहुल बता रहा था, वहां पर आया। उसने अपनी मां के निधन की बात कहते हुए सोने का हार बेचने की बात कही। तब सोने की दो मणि दी गई। जिनको सुनार के पास में चेक करवाया तो असली निकली। बाद में फोन पर बातचीत होते हुए हार बेचने व खरीदने पर सहमति बनी। 8 जनवरी को उसके डीपीएस चौराहा के पास में बुलाया गया और 13 लाख रूपए लिए। सोने का हार उसे एक पॉलिथिन में डालकर दे दिया गया। जब उसे चेक करवाया गया तो वह नकली निकला। इधर सूरसागर पुलिस ने तीन दिन पहले ही ठगों का पकड़ा है जो लोगों को धातु थमाकर सोने के बदले बेच ठगी करते थे। इनके पकड़े जाने पर परिवादी रणजीत सूरसागर थाने पहुंचा और अब केस दर्ज करवाया है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026