Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने मार्च माह में इंदिरा गांधी मुख्य नहर के 70 दिवसीय नहरबंदी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल भंडारण एवं प्रबधंन को लेकर बैठक आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि पानी आमजन के लिए अतिआवश्यक है इस कारण प्रशासन का यह दायित्व बनता है कि इस 70 दिनों के क्लोजर में आमजन को पानी को लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए आवश्यक पूर्व तैयारियॉ सुनिश्चित करें। उन्होने आगामी मार्च महिने में 70 दिवसीय नहरबंदी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल भंडारण एवं प्रबधंन के संबंध तथा राजीव गांधी लिफ्ट नहर के नियमित एवं निर्बाध संचालन के लिए की गयी व्यवस्थाओं जिसमें पानी के स्टोरेज लेवल, मिनिमम स्टोरेज लेवल, प्रति दिन स्टोरेज लेवल, सर्विस लेवल आदि की जानकारी ली व आवश्क दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था इस प्रकार हो जिससे पानी की चोरी नही हो और आमजन को समस्या का सामना न करना पड़े। जिला कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली वोल्टेज की समस्या को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो जिससे नहर में पानी का नियमित व निर्बाध संचालन हो सके। उन्होने कहा कि इन छोटी- छोटी समस्याओं का समय पर निवारण करना अतिआवश्यक है। जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि नहरबंदी से पूर्व नहर पाईप लाइनों की मरम्मत करना सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय बनाये रखते हुए पेयजल की चोरी पर नियंत्रण करें, पानी की चोरी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कारवाई करें। उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है इसलिए पम्पिंग स्टेशनो का निरीक्षण कर उन्हें दुरस्त करें। बैठक में एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, अधीक्षण अभियंता शहर नक्षत्र सिंह, अधीक्षण अभियतां ग्रामीण जेपी शर्मा एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026